2400 ग्रेड पे सैलरी राजस्थान: Level 5, 6 या 7

राजस्थान में 2400 ग्रेड पे का एक Level नहीं है। नियम पुस्तिका में इसकी 3 पंक्तियाँ हैं और हर पंक्ति का Level अलग है: GP No. 9 → Level 5 (₹20,800), GP No. 9A → Level 6 (₹21,500) और GP No. 9B → Level 7 (₹22,400)। आपका Level आपके GP No. से तय होता है। अक्टूबर 2026 के वेतन में सेल 1 पर जयपुर में हर महीने खाते में (In-hand):

सेल 1 · अक्टूबर 2026 · जयपुर

GP No. 9 → Level 5

₹35,370

हर महीने खाते में (In-hand)

आंकड़े जाँचे: · साइट के मुख्य पन्ने लोकेश राठोर ने जाँचे:

वेतन पर्ची · Level 5

सेल 1 · जयपुर · अक्टूबर 2026 का वेतन

हर महीने खाते में (In-hand)

₹35,370

GP No. 9 वाले का उदाहरण · मूल वेतन ₹20,800 · जयपुर — नगर निगम सीमा में

सकल ₹38,060 में से कटौती ₹2,690

इन-हैंड का पूरा हिसाब
मद₹ / माह
आय
मूल वेतन (Basic) क 20,800
महंगाई भत्ता (DA) 60% ख 12,480
मकान किराया भत्ता (HRA, Y श्रेणी) 20% ग 4,160
नगर प्रतिकर भत्ता (CCA) ग 620
सकल वेतन38,060
कटौती
GPF घ 1,450
राज्य बीमा (SI) घ 800
RGHS घ 440
कुल कटौती2,690
हर महीने खाते में (In-hand)35,370
  • इसमें GPF की केवल अनिवार्य कटौती ली गई है। अपनी इच्छा से ज़्यादा GPF कटवाते हैं, तो वह राशि अलग से घटाएँ।
  • आयकर, ऋण या अग्रिम की किस्त और GPA (सामूहिक दुर्घटना बीमा) की कटौती इसमें शामिल नहीं है।
  • 1 जुलाई 2026 की DA किस्त: 21 अक्टूबर 2026 की हमारी जाँच तक राज्य का आदेश नहीं आया था (वित्त विभाग की आदेश-सूची), और केंद्र की घोषणा भी नहीं मिली थी (व्यय विभाग की DA सूची में कोई नया आदेश नहीं था)। इसलिए वेतन में अभी 60% DA ही मिल रहा है। पिछले आदेशों में जुलाई की किस्त 1 जुलाई से लागू हुई, और बीच के महीनों का अंतर आदेश के अनुसार मिला।
  • SI की कटौती साल में एक बार, मार्च के वेतन से बदलती है। वेतन बढ़ने से स्लैब बदल जाए, तो नई कटौती अगले मार्च के वेतन से शुरू होती है। जो मार्च 2026 में परिवीक्षा पर थे, उनसे नियमित होने के बाद भी फ़रवरी 2027 के वेतन तक ₹800 ही कटेंगे और मार्च 2027 के वेतन से स्लैब वाली SI कटेगी। यह SI नियम 11(1)(ii) की हमारी समझ है; अपने DDO से पक्का करें।

स्रोत: वित्त विभाग और वित्त (बीमा) विभाग, राजस्थान सरकार

  1. क: मूल वेतन / नियत पारिश्रमिक. मूल वेतन, नियत पारिश्रमिक: राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम 2017 (नई विंडो में खुलता है), 08.07.2026
  2. ख: महंगाई भत्ता (DA). DA: F.6(3)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 23.04.2026

हर स्रोत का पूरा नाम और विवरण

आंकड़े जाँचे: · साइट के मुख्य पन्ने लोकेश राठोर ने जाँचे:

2400 ग्रेड पे: किस GP No. का कौन-सा Level

शुरुआती Basic = उस Level का सेल 1 (नई भर्ती का वेतन परिवीक्षा के बाद यहीं से शुरू होता है)

  • GP No. 9 का Level 5

    शुरुआती Basic (सेल 1) ₹20,800

    पुराना पे बैंड PB-1 (5,200–20,200)

    उदाहरण पद: पटवारी, कनिष्ठ सहायक, लिपिक ग्रेड-II (LDC), कांस्टेबल (पुलिस), प्रयोगशाला सहायक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य), वाहन चालक (ड्राइवर), कृषि पर्यवेक्षक

  • GP No. 9A का Level 6

    शुरुआती Basic (सेल 1) ₹21,500

    पुराना पे बैंड PB-1 (5,200–20,200)

    उदाहरण पद: सहायक वनपाल, पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता (वरिष्ठ वेतनमान)

  • GP No. 9B का Level 7

    शुरुआती Basic (सेल 1) ₹22,400

    पुराना पे बैंड PB-1 (5,200–20,200)

    उदाहरण पद: पर्यवेक्षक (महिला एवं बाल विकास), सेक्टर सुपरवाइज़र (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य)

2400 ग्रेड पे: हर Level पर अक्टूबर 2026 का वेतन (सेल 1, ₹ / माह)

DA 60%, HRA (Y 20% / Z 10%) और CCA जोड़कर; GPF, SI, RGHS घटाकर। आयकर शामिल नहीं। जोधपुर आदि = जोधपुर, कोटा, बीकानेर, अजमेर (नगर निगम सीमा में)।

तालिका को बाएँ-दाएँ खिसकाएँ

GP No. → Levelइन-हैंड, नियमित (सेल 1)परिवीक्षा (Probation)
जयपुरजोधपुर आदिअन्य (Z)नियत पारिश्रमिकइन-हैंड
9→ L-5 35,37035,07032,67014,60012,660
9A→ L-6 36,63036,33033,86015,10013,160
9B→ L-7 37,85037,55034,99015,70013,760

परिवीक्षा का इन-हैंड 1 अप्रैल 2026 से पहले हुई नियुक्ति का है (राज्य बीमा (SI) के ₹800 कटते हैं)। 1 अप्रैल 2026 को या उसके बाद की नियुक्ति में SI मार्च 2027 के वेतन से कटेगा।

स्रोत: वेतन पर्ची के क–घ; Level और सेल: नियम पुस्तिका पृ. 24–26।

2400 ग्रेड पे वाले पद

नीचे वे पद हैं जिन्हें हमने नियम पुस्तिका की अनुसूची-II में उनके पृष्ठ पर खुद जाँचा है। यह पूरी सूची नहीं है।

  • पटवारी राजस्व विभाग Level 5 · GP 2400 (9) · अनुसूची-II पृ. 74
  • कनिष्ठ सहायक विभिन्न विभागों के सामान्य पद Level 5 · GP 2400 (9) · अनुसूची-II पृ. 81
    • पुराना पदनाम: लिपिक ग्रेड-II (LDC)।
    • शासन सचिवालय, RPSC, राज्यपाल सचिवालय, लोकायुक्त सचिवालय और राजस्थान उच्च न्यायालय के लिए अलग पंक्ति है: लिपिक ग्रेड-II।
  • लिपिक ग्रेड-II (LDC) शासन सचिवालय, RPSC, राज्यपाल सचिवालय, लोकायुक्त सचिवालय, राजस्थान उच्च न्यायालय Level 5 · GP 2400 (9) · अनुसूची-II पृ. 82
  • कांस्टेबल (पुलिस) पुलिस विभाग Level 5 · GP 2400 (9) · अनुसूची-II पृ. 72
    • होमगार्ड विभाग का कांस्टेबल अलग पद है और Level 3 में है।
  • प्रयोगशाला सहायक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग Level 5 · GP 2400 (9) · अनुसूची-II पृ. 66
    • शिक्षा विभाग आदि में इसी नाम का पद Level 8 में है।
  • वाहन चालक (ड्राइवर) विभिन्न विभागों के सामान्य पद Level 5 · GP 2400 (9) · अनुसूची-II पृ. 81
    • वरिष्ठ चालक (Level 8), वरिष्ठ चालक ग्रेड-I (Level 10) और मुख्य चालक (Level 11) के पद 23.07.2025 की अधिसूचना से 15.02.2024 से अनुसूची-II में जोड़े गए हैं।
  • कृषि पर्यवेक्षक कृषि विभाग Level 5 · GP 2400 (9) · अनुसूची-II पृ. 29
    • वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक: Level 10, 21.07.2022 से (अनुसूची-II के उसी पृष्ठ पर)।
  • सहायक वनपाल वन विभाग Level 6 · GP 2400 (9A) · अनुसूची-II पृ. 57
    • इसी सेवा में वनरक्षक Level 4, वनपाल (Forester) Level 8 और रेंजर ग्रेड-II Level 10 में है (इसी पृष्ठ पर)।
  • पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता (वरिष्ठ वेतनमान) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग Level 6 · GP 2400 (9A) · अनुसूची-II पृ. 65
    • पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता का साधारण वेतनमान (Ordinary Scale) Level 5 में है (इसी पृष्ठ पर, क्र. 2)।
  • पर्यवेक्षक (महिला एवं बाल विकास) समेकित बाल विकास विभाग (ICDS) Level 7 · GP 2400 (9B) · अनुसूची-II पृ. 62
    • इसी सेवा में वरिष्ठ पर्यवेक्षक (Sr. Supervisor) Level 10 में है।
    • महिला अधिकारिता विभाग का "Supervisor (Women Empowerment)" अलग पद है; वह Level 10 में है (इसी पृष्ठ पर)।
  • सेक्टर सुपरवाइज़र (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग Level 7 · GP 2400 (9B) · अनुसूची-II पृ. 65
    • इसी समूह में परिवार कल्याण कार्यकर्ता (Family Welfare Worker) Level 5 और हेल्थ सुपरवाइज़र ब्लॉक (पुरुष) Level 8 में है।

2400 ग्रेड पे के 3 Level क्यों हैं

पुराने (छठे वेतन आयोग के) ढाँचे में ग्रेड पे 2400 तो एक था, पर नियमों में इसकी 3 अलग पंक्तियाँ थीं — GP No. 9, 9A और 9B। 2017 के वेतन नियमों की अनुसूची-I (भाग A) में हर पंक्ति को अपना Level मिला: 9 → L-5, 9A → L-6, 9B → L-7। इसलिए एक ही ग्रेड पे वाले दो कर्मचारियों का मूल वेतन अलग हो सकता है।

एक ही ग्रेड पे, अलग Level: वेतन-वृद्धि के साथ मूल वेतन (₹)

हर साल की वेतन-वृद्धि पर उसी Level का अगला सेल मिलता है (बिना पदोन्नति/MACP)।

तालिका को बाएँ-दाएँ खिसकाएँ

सेलL-5 (9)L-6 (9A)L-7 (9B)
1 20,80021,50022,400
2 21,40022,10023,100
5 23,40024,20025,200
10 27,10028,00029,300
20 36,40037,60039,400
40 65,90068,00071,200

अपना GP No. (9 / 9A / 9B) कैसे पता करें

  1. अपना नियुक्ति आदेश या वेतन निर्धारण (Pay Fixation) का आदेश देखें। आम तौर पर इसमें पद का वेतनमान लिखा होता है — 2017 के बाद के आदेशों में Pay Matrix Level, पुराने आदेशों में पे बैंड, ग्रेड पे और GP No.। ग्रेड पे 2400 के साथ लिखा नंबर (9, 9A, 9B) ही तय करता है कि आपका Level कौन-सा है।
  2. नियम पुस्तिका की अनुसूची-II में अपने पद की पंक्ति देखें। राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम 2017 की अनुसूची-II (पृ. 27–85) में हर विभाग और सेवा के पदों के सामने पुराना पे बैंड, GP No., ग्रेड पे और Level छपा है। एक ही नाम का पद अलग विभाग में अलग Level पर हो सकता है — जैसे प्रयोगशाला सहायक: शिक्षा विभाग में L-8, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में L-5।
  3. बाद में हुए बदलाव देखें। ग्रेड पे से Level की तालिका (अनुसूची-I (भाग A)) 2016 में वेतन बदलने के लिए बनी थी। कुछ पदों का Level बाद में बढ़ाया गया है — जैसे चपरासी, चौकीदार, जलधारी आदि (कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी पद): ग्रेड पे 1700 (GP No. 2) के हिसाब से तालिका में L-1, पर 1 सितंबर 2024 से L-2। इसलिए अपना Level नियुक्ति आदेश और अनुसूची-II की ताज़ा पंक्ति से पक्का करें, सिर्फ़ ग्रेड पे से नहीं।
  4. शक हो तो अपने आहरण-वितरण अधिकारी (DDO) से पूछें। वेतन बिल आपके DDO ही बनाते हैं; वे आपकी सेवा पुस्तिका में दर्ज Level बता सकते हैं।

पुराने वेतनमान से Level 5, 6 या 7 में कैसे आए

छठे वेतन आयोग के ढाँचे में वेतन = पे बैंड में वेतन + ग्रेड पे था। 1 जनवरी 2016 से यह पुराना मूल वेतन 2.57 से गुणा हुआ, और Pay Matrix के उस Level में उसी राशि वाला सेल — न हो तो ठीक अगला ऊँचा सेल — नया मूल वेतन बना (नियम 11)। ग्रेड पे अब अलग से नहीं मिलता।

नियम-पुस्तिका का उदाहरण: नियम 11(1)(A)(i) पुराने वेतन से नए Level में वेतन निर्धारण, 1 जनवरी 2016 · नियम पुस्तिका पृ. 10
  1. पुराने पे बैंड में वेतन₹8,160
  2. + ग्रेड पे 2400 (GP No. 9B)₹2,400
  3. = पुराना मूल वेतन₹10,560
  4. × 2.57 (फिटमेंट फैक्टर) = 27,139.20, पूरे रुपये में₹27,139
  5. GP 2400, GP No. 9B का Level 7: इस राशि के बराबर सेल, वरना ठीक अगला सेल (सेल 7 = ₹26,800 कम है) सेल 8
  6. नया मूल वेतन (L-7)₹27,600

स्रोत: राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम 2017 — 01.07.2026 तक संकलित (नई विंडो में खुलता है), नियम 11(1)(A)(i), पृ. 10। अंतिम सेल हमारी Pay Matrix तालिका से मिलाकर जाँचा गया है।

हर Level का पूरा हिसाब

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

2400 ग्रेड पे का Level कौन-सा है?

एक नहीं, 3 Level हैं — यह आपके GP No. पर निर्भर है: GP No. 9 → Level 5, GP No. 9A → Level 6, GP No. 9B → Level 7। यह राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम 2017 की अनुसूची-I (भाग A) में लिखा है।

2400 ग्रेड पे पर हर महीने हाथ में कितनी सैलरी आती है?

Level 5 (GP No. 9): सेल 1 पर मूल वेतन ₹20,800; जयपुर में ₹35,370, जोधपुर आदि में ₹35,070 और Z श्रेणी के स्थान पर ₹32,670 इन-हैंड। Level 6 (GP No. 9A): सेल 1 पर मूल वेतन ₹21,500; जयपुर में ₹36,630, जोधपुर आदि में ₹36,330 और Z श्रेणी के स्थान पर ₹33,860 इन-हैंड। Level 7 (GP No. 9B): सेल 1 पर मूल वेतन ₹22,400; जयपुर में ₹37,850, जोधपुर आदि में ₹37,550 और Z श्रेणी के स्थान पर ₹34,990 इन-हैंड। यह अक्टूबर 2026 का वेतन है — DA 60%, HRA और CCA जोड़कर, GPF, SI और RGHS घटाकर; आयकर नहीं घटाया।

परिवीक्षा (Probation) में 2400 ग्रेड पे वालों को कितना मिलता है?

पहले 2 साल सिर्फ़ नियत पारिश्रमिक मिलता है — DA, HRA और CCA नहीं। Level 5: ₹14,600 नियत पारिश्रमिक; GPF, SI और RGHS कटकर ₹12,660 हाथ में। Level 6: ₹15,100 नियत पारिश्रमिक; GPF, SI और RGHS कटकर ₹13,160 हाथ में। Level 7: ₹15,700 नियत पारिश्रमिक; GPF, SI और RGHS कटकर ₹13,760 हाथ में। परिवीक्षा का इन-हैंड 1 अप्रैल 2026 से पहले हुई नियुक्ति का है (राज्य बीमा (SI) के ₹800 कटते हैं)। 1 अप्रैल 2026 को या उसके बाद की नियुक्ति में SI मार्च 2027 के वेतन से कटेगा। सभी Level के लिए नियम और कटौती परिवीक्षा वेतन के पन्ने पर हैं।

क्या मूल वेतन में 2400 ग्रेड पे अलग से जुड़ता है?

नहीं। 2017 के वेतन नियमों में ग्रेड पे अलग से नहीं मिलता; वह Level में समा गया है। जैसे Level 5 के सेल 1 का ₹20,800 ही पूरा मूल वेतन है, और DA व HRA इसी पर लगते हैं।

मेरा GP No. 9 / 9A / 9B में से कौन-सा है, कैसे पता करें?

अपना नियुक्ति आदेश या वेतन निर्धारण आदेश देखें, या नियम पुस्तिका की अनुसूची-II में अपने पद की पंक्ति — वहाँ पद के सामने GP No. और Level छपा है। तरीका ऊपर “कैसे पता करें” में है।

यह पन्ना भेजें

WhatsApp पर भेजें

लिंक: https://sarkarivetan.com/rajasthan/grade-pay/2400/

स्रोत और जाँच

इस पन्ने के स्रोत: वित्त विभाग, राजस्थान सरकार

  1. पदों के Level: अनुसूची-II (हर पद के आगे पृष्ठ लिखा है)राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम 2017 — 01.07.2026 तक संकलित (नई विंडो में खुलता है), 08.07.2026 · पृ. 27–85
  2. वेतन निर्धारण का उदाहरण (नियम-पुस्तिका): नियम 11राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम 2017 — 01.07.2026 तक संकलित (नई विंडो में खुलता है), 08.07.2026 · पृ. 10

वेतन पर्ची (क–घ) के स्रोत, पूरे नाम के साथ

  1. क: मूल वेतन / नियत पारिश्रमिकवित्त विभाग, राजस्थान सरकार — राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम 2017 — 01.07.2026 तक संकलित (नई विंडो में खुलता है), 08.07.2026
  2. ख: महंगाई भत्ता (DA)वित्त विभाग, राजस्थान सरकार — F.6(3)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 23.04.2026 · राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) — आदेश 23.04.2026
  3. ग: HRA और CCAवित्त विभाग, राजस्थान सरकार — F.6(4)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 30.10.2024 · मकान किराया भत्ते की दर में वृद्धि (Y 20%, Z 10%)वित्त विभाग, राजस्थान सरकार — F.6(5)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 30.10.2017 · राज्य कर्मचारियों को नगर प्रतिकर भत्ता (CCA) — CCA नियम 1970 का नियम 3 प्रतिस्थापित
  4. घ: कटौती — GPF, SI, RGHSवित्त विभाग, राजस्थान सरकार — F.2(1)FD/Rules/2008 (नई विंडो में खुलता है), 07.02.2018 · राजस्थान सरकारी कर्मचारी सामान्य प्रावधायी निधि (संशोधन) नियम 2018 — नियम 11(1)(i) अभिदान स्लैबवित्त (बीमा) विभाग, राजस्थान सरकार — F.13(21)FD/Revenue/76 Part (नई विंडो में खुलता है), 13.03.2020 · राजस्थान सरकारी कर्मचारी बीमा नियम 1998 में प्रीमियम दर का पुनरीक्षण (01.04.2020 से)वित्त (बीमा) विभाग, राजस्थान सरकार — F.5(5)FD/Insurance/2020 Part-II (नई विंडो में खुलता है), 19.04.2022 · राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (RGHS) कोष में अंशदान की दरें (01.04.2022 से)वित्त विभाग, राजस्थान सरकार — F.2(2)FD(Rules)/2021 Part (नई विंडो में खुलता है), 26.05.2022 · परिवीक्षाधीन प्रशिक्षु (Probationer-Trainee) के नियत पारिश्रमिक से GPF की मासिक कटौतीवित्त (बीमा) विभाग, राजस्थान सरकार — F.4(34)FD/Insurance/2025 Loose-II (नई विंडो में खुलता है), 12.06.2026 · परिवीक्षा काल में राज्य बीमा (SI) की कटौती: ₹800 मासिक, 01.04.2026 से

ऊपर वेतन पर्ची में इन्हीं स्रोतों के छोटे रूप (आदेश संख्या और तारीख) क–घ पर हैं।

आंकड़े जाँचे: · साइट के मुख्य पन्ने लोकेश राठोर ने जाँचे: