राजस्थान DA एरियर कैलकुलेटर: GPF में कितना एरियर जमा हुआ

DA बढ़ने का आदेश आम तौर पर लागू तारीख के कुछ महीने बाद आता है। नई दर लागू तारीख से बनती है, पर वेतन में नकद उस महीने से मिलती है जो आदेश में लिखा है। बीच के महीनों का अंतर ही DA एरियर है; 25.10.2021 से अब तक के हर आदेश में यह कर्मचारियों के GPF खाते में जमा हुआ है। अपना Level, सेल और आदेश चुनें: गणक हर महीने का हिसाब और कुल एरियर दिखाता है। पेंशनर अपनी DR का अंतर देख सकते हैं।

आंकड़े जाँचे: · आख़िरी आदेश: · यह पन्ना लोकेश राठोर ने जाँचा:

अपनी जानकारी भरें

किसका एरियर
चरण 1DA का कौन-सा आदेश

एरियर: जनवरी–अप्रैल 2026 · नई दर नकद: मई 2026 के वेतन से · आदेश 23.04.2026

चरण 2एरियर के महीनों में आपका वेतन

एरियर वाले महीनों की वेतन पर्ची में जो मूल वेतन (Basic) था, वही चुनें। पुराने आदेश के लिए उस समय का मूल वेतन चुनें।

बीच में मूल वेतन बदला था? हर महीने का मूल वेतन अलग भरें

जिन महीनों में परिवीक्षा का नियत पारिश्रमिक मिला (DA नहीं), उनमें 0 लिखें। पहले से नियमित कर्मचारी ने परिवीक्षा में पुराने पद का वेतन चुना हो (अनुसूची-IV, टिप्पणी 6), तो वेतन पर्ची देखें: उन महीनों में DA मिला हो, तो वही मूल वेतन लिखें। गणक पूरे महीनों का हिसाब करता है।

चरण 1DR का कौन-सा आदेश

लागू 01.01.2026 · नकद भुगतान इसी तारीख से · आदेश 23.04.2026

चरण 2पेंशन और महीने

पेंशन पर्ची में मूल पेंशन (Basic Pension) वाली राशि। 80 साल या ज़्यादा उम्र पर मिलने वाली अतिरिक्त पेंशन पर भी DR मिलती है: वह मिलती हो, तो मूल पेंशन और अतिरिक्त पेंशन का जोड़ भरें।

लागू तारीख वाले महीने से (जैसे जनवरी 2026 से) जितने महीनों की पेंशन पुरानी दर से आई, आदेश की तारीख के बाद वाली भी: उनकी गिनती, 1 से 24। खाली छोड़ें तो हर महीने का अंतर दिखेगा (जिस आदेश में एरियर की अवधि छपी है, उसमें पूरी अवधि गिनी जाती है)।

एरियर · आपका हिसाब

कर्मचारी · DA एरियर का हिसाब

यह एक उदाहरण है: Level 10 · सेल 1 · मूल वेतन ₹33,800 · 1 जनवरी 2026 की किस्त (58% से 60%)। अपने Level, सेल और आदेश का हिसाब देखने के लिए ब्राउज़र में JavaScript चालू करें — या नीचे हर आदेश की तालिका और DA पन्ने पर हर Level का एरियर देखें।

Level 10 · सेल 1

1 जनवरी 2026 की किस्त: DA 58% से 60%

एरियर के महीने: जनवरी–अप्रैल 2026 (4)

एरियर ₹2,704

GPF खाते में जमा, नकद नहीं

  • हर महीने का अंतर ₹676
  • मूल वेतन (हर महीने) ₹33,800
महीने-वार हिसाब (₹)
वेतन का महीनाअंतरDA 60%DA 58%मूल वेतन
जनवरी 202667620,28019,60433,800
फ़रवरी 202667620,28019,60433,800
मार्च 202667620,28019,60433,800
अप्रैल 202667620,28019,60433,800
कुल (4 महीने)2,704
  • इस आदेश के अनुसार यह अंतर नकद नहीं, GPF खाते में जमा होता है: 1 जनवरी 2004 से पहले नियुक्त हों तो GPF में; 1 जनवरी 2004 या उसके बाद नियुक्त हों तो GPF-2004 में; स्वायत्त संस्था, सार्वजनिक उपक्रम (PSU), बोर्ड या निगम आदि के कर्मचारी हों तो GPF-SAB में।
  • नई दर (60%) नकद में मई 2026 के वेतन से मिली, जो 1 जून 2026 को आया। उससे पहले के 4 महीनों का अंतर ही एरियर है।
  • हिसाब मानता है कि इन 4 महीनों में मूल वेतन ₹33,800 ही रहा।

स्रोत: वित्त विभाग, राजस्थान सरकार — F.6(3)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 23.04.2026 · पृ. 1

आंकड़े जाँचे: · यह पन्ना लोकेश राठोर ने जाँचा:

इस हिसाब में गलती दिखे? हमें बताएँ

यह हिसाब भेजें

WhatsApp पर भेजें

लिंक: https://sarkarivetan.com/tools/da-arrear/

गणक कैसे भरें

  1. कर्मचारी या पेंशनर: कर्मचारियों को DA (महंगाई भत्ता) मिलता है, पेंशनरों को DR (महंगाई राहत)। दोनों के एरियर के नियम अलग हैं।
  2. आदेश: सबसे नया आदेश पहले से चुना है। पुराने आदेश का एरियर देखना हो, तो उसकी तारीख चुनें। चुनते ही नीचे एरियर के महीने और नकद वाला महीना दिखता है।
  3. Level और सेल: एरियर वाले महीनों की वेतन पर्ची का मूल वेतन (Basic)। Level नहीं पता हो, तो पुराने ग्रेड पे से Level देखें।
  4. बीच में वेतन बदला हो: "हर महीने का मूल वेतन अलग भरें" खोलें और हर महीने का मूल वेतन लिखें। जिन महीनों में परिवीक्षा का नियत पारिश्रमिक मिला, उनमें 0 लिखें।
  5. पेंशनर: पेंशन पर्ची की मूल पेंशन (या मूल पारिवारिक पेंशन; 80 साल या ज़्यादा उम्र पर अतिरिक्त पेंशन मिलती हो, तो दोनों का जोड़) और उन महीनों की गिनती भरें जिनकी पेंशन पुरानी दर से आई।

नतीजा अपने-आप बदलता है। पिछली बार भरी जानकारी इसी ब्राउज़र में याद रहती है। हिसाब आपके फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में ही होता है; गणक खुद आपकी जानकारी कहीं नहीं भेजता। भरी जानकारी पन्ने के पते (लिंक) में भी जुड़ जाती है, ताकि आप अपना हिसाब किसी को भेज सकें; वह लिंक खोलने पर पता हमारे सर्वर तक जाता है (देखें गोपनीयता)।

DA एरियर कैसे बनता है

हर महीने का एरियर = उस महीने के मूल वेतन पर नई दर से DA − पुरानी दर से DA। दोनों DA पहले अलग-अलग पूरे रुपये में किए जाते हैं: 50 पैसे या ज़्यादा हों तो अगला रुपया, कम हों तो छोड़ दें। फिर एरियर के सभी महीनों का जोड़ ही कुल एरियर है। DA केवल मूल वेतन (Pay Matrix के Level का वेतन) पर है, विशेष वेतन या व्यक्तिगत वेतन पर नहीं।

उदाहरण: जनवरी–फ़रवरी 2026 परिवीक्षा में, फिर नियमित वेतन

मान लीजिए किसी नई भर्ती की परिवीक्षा 28 फ़रवरी 2026 को पूरी हुई और 1 मार्च 2026 से Level 10, सेल 1 (₹33,800) का नियमित वेतन मिला। DA 58% से 60%; राशि ₹ में।

  1. जनवरी–फ़रवरी 2026परिवीक्षा का नियत पारिश्रमिक: DA नहीं, इसलिए एरियर भी नहीं ₹0
  2. मार्च 202620,280 − 19,604 (DA 60% − DA 58%) ₹676
  3. अप्रैल 202620,280 − 19,604 (DA 60% − DA 58%) ₹676
  4. एरियर (GPF में) ₹1,352

स्रोत: वित्त विभाग, राजस्थान सरकार — F.6(3)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 23.04.2026 · पृ. 1 · पूरा स्रोत क

यही हिसाब ऊपर के गणक में "हर महीने का मूल वेतन अलग भरें" खोलकर, जनवरी–फ़रवरी 2026 में 0 और बाकी महीनों में 33,800 लिखकर देख सकते हैं।

एरियर वाले हर DA आदेश का हिसाब (2018 से)

तालिका के हर आदेश में तीन बातें तय हैं: नई दर किस तारीख से, नकद किस महीने के वेतन से, और उनके बीच के महीनों का अंतर कहाँ जाएगा। "एरियर" कॉलम में Level 10, सेल 1 (मूल वेतन ₹33,800) पर एरियर है, यानी उनके लिए जिनका मूल वेतन उन महीनों में यही था।

तालिका 1. 2018 से एरियर वाले हर DA आदेश का एरियर, ₹33,800 मूल वेतन (Level 10, सेल 1) पर (₹)

तालिका को बाएँ-दाएँ खिसकाएँ

लागू तारीख दर एरियर एरियर के महीने नकद किस वेतन से आदेश
01.01.2026 58% → 60% 2,704 हिसाब देखें (1 जनवरी 2026 की किस्त) जनवरी–अप्रैल 2026 (4) मई 2026 23.04.2026 (नई विंडो में खुलता है)
01.07.2025 55% → 58% 3,042 हिसाब देखें (1 जुलाई 2025 की किस्त) जुलाई–सितंबर 2025 (3) अक्टूबर 2025 03.10.2025 (नई विंडो में खुलता है)
01.01.2025 53% → 55% 2,028 हिसाब देखें (1 जनवरी 2025 की किस्त) जनवरी–मार्च 2025 (3) अप्रैल 2025 01.04.2025 (नई विंडो में खुलता है)
01.07.2024 50% → 53% 4,056 हिसाब देखें (1 जुलाई 2024 की किस्त) जुलाई–अक्टूबर 2024 (4) नवंबर 2024 24.10.2024 (नई विंडो में खुलता है)
01.01.2024 46% → 50% 2,704 हिसाब देखें (1 जनवरी 2024 की किस्त) जनवरी–फ़रवरी 2024 (2) मार्च 2024 14.03.2024 (नई विंडो में खुलता है)
01.07.2023 42% → 46% 5,408 हिसाब देखें (1 जुलाई 2023 की किस्त) जुलाई–अक्टूबर 2023 (4) नवंबर 2023 31.10.2023 (नई विंडो में खुलता है)
01.01.2023 38% → 42% 4,056 हिसाब देखें (1 जनवरी 2023 की किस्त) जनवरी–मार्च 2023 (3) अप्रैल 2023 25.03.2023 (नई विंडो में खुलता है) (संशोधन 10.04.2023 (नई विंडो में खुलता है))
01.07.2022 34% → 38% 4,056 हिसाब देखें (1 जुलाई 2022 की किस्त) जुलाई–सितंबर 2022 (3) अक्टूबर 2022 28.09.2022 (नई विंडो में खुलता है)
01.01.2022 31% → 34% 3,042 हिसाब देखें (1 जनवरी 2022 की किस्त) जनवरी–मार्च 2022 (3) अप्रैल 2022 30.03.2022 (नई विंडो में खुलता है)
01.07.2021 28% → 31% 3,042 हिसाब देखें (1 जुलाई 2021 की किस्त) जुलाई–सितंबर 2021 (3) अक्टूबर 2021 25.10.2021 (नई विंडो में खुलता है)
01.07.2019 12% → 17% 13,520 हिसाब देखें (1 जुलाई 2019 की किस्त) जुलाई 2019–फ़रवरी 2020 (8)CPS: सीधे भुगतान मार्च 2020 27.03.2020 (नई विंडो में खुलता है)
01.01.2019 9% → 12% 2,028 हिसाब देखें (1 जनवरी 2019 की किस्त) जनवरी–फ़रवरी 2019 (2)CPS: सीधे भुगतान मार्च 2019 22.02.2019 (नई विंडो में खुलता है)
01.07.2018 7% → 9% 1,352 हिसाब देखें (1 जुलाई 2018 की किस्त) जुलाई–अगस्त 2018 (2)CPS: सीधे भुगतान सितंबर 2018 10.09.2018 (नई विंडो में खुलता है)
01.01.2018 5% → 7% 1,352 हिसाब देखें (1 जनवरी 2018 की किस्त) जनवरी–फ़रवरी 2018 (2)CPS: सीधे भुगतान मार्च 2018 23.03.2018 (नई विंडो में खुलता है)
  • CPS: सीधे भुगतान — 23.03.2018 से 27.03.2020 तक के आदेशों में 1 जनवरी 2004 या उसके बाद नियुक्त, अंशदायी पेंशन योजना (CPS) वाले कर्मचारियों को यह एरियर GPF में नहीं, सीधे दिया गया (2018–2019 के आदेशों में "नकद"; 27.03.2020 के आदेश में "अप्रैल 2020 में")। 25.10.2021 से 23.04.2026 तक के हर आदेश में एरियर GPF खाते (GPF, GPF-2004 या GPF-SAB) में गया।
  • DA पर रोक: 01.01.2020, 01.07.2020, 01.01.2021 की किस्तें इस अवधि में नहीं मिलीं (01.07.2021 की 28% दर में ये जुड़ीं): 01.01.2020 से 30.06.2021 तक DA 17% ही रहा, इसलिए इन किस्तों का कोई एरियर नहीं बना। (जनवरी–फ़रवरी 2020 का 12% से 17% वाला अंतर 27.03.2020 के आदेश के एरियर में है।)
  • 01.07.2021 की किस्त: पहले 28% का आदेश आया और जुलाई–सितंबर 2021 के वेतन में 28% नकद मिला; फिर 25.10.2021 के आदेश ने उसी तारीख से दर 31% की। इसलिए एरियर केवल 3% के अंतर का है।
  • 2017: 1 जनवरी से 30 सितंबर 2017 तक का एरियर (DA सहित) वेतन-संशोधन का एरियर था: नियम 24 के अनुसार तीन किस्तों (30%, 30%, 40%) में GPF में जमा हुआ, और 1 जनवरी 2004 या बाद नियुक्त कर्मचारियों को नकद मिला; नया वेतन अक्टूबर 2017 के वेतन से नकद मिला। 31 दिसंबर 2016 तक की अवधि का कोई एरियर नहीं बना (नियम 23)। यह इस गणक में नहीं है; देखें: DA का पूरा इतिहास।

स्रोत (नए तीन आदेश और नियम 23-24; बाकी नीचे): वित्त विभाग, राजस्थान सरकार — F.6(3)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 23.04.2026 · पृ. 1; F.6(3)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 03.10.2025 · पृ. 1; F.6(3)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 01.04.2025 · पृ. 1; राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम 2017 — 01.07.2026 तक संकलित (नई विंडो में खुलता है), 08.07.2026 · पृ. 22 · पूरा स्रोत क

पेंशनरों की DR का एरियर

पेंशनरों की महंगाई राहत (DR) की दरें और तारीखें कर्मचारियों जैसी ही हैं; अभी 60% (1 जनवरी 2026 से, आदेश 23.04.2026)। पर एरियर के नियम अलग हैं:

  • नकद, GPF में नहीं। 25.10.2021 से हर DR आदेश में लिखा है कि नई दर का नकद भुगतान लागू तारीख से ही होगा। इसलिए लागू तारीख वाले महीने से (जैसे जनवरी 2026 से) जितने महीनों की पेंशन पुरानी दर से मिली, आदेश की तारीख के बाद वाली भी, उनका अंतर नकद मिलता है। इससे पहले के आदेशों में एरियर के भुगतान का तरीका नहीं लिखा।
  • महीने आप भरें। आदेश में एरियर के महीने नहीं लिखे, इसलिए गणक में वे महीने भरें जिनकी पेंशन पुरानी दर से आई। (27.03.2020 के आदेश में अवधि तय थी: जुलाई 2019–फ़रवरी 2020; पेंशन उसके बीच में शुरू हुई हो, तो उतने ही महीने।)
  • राउंडिंग: DR में रुपये का कोई भी हिस्सा हो, तो उसे अगला पूरा रुपया किया जाता है।
  • किस राशि पर: 1 जनवरी 2017 या बाद सेवानिवृत्ति (या पहली बार पारिवारिक पेंशन) पर मूल पेंशन या मूल पारिवारिक पेंशन; 1 जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों (और उससे पहले स्वीकृत पारिवारिक पेंशन) के लिए 1 जनवरी 2016 से संशोधित पेंशन; और 80 साल या ज़्यादा उम्र पर मिलने वाली अतिरिक्त पेंशन पर भी। अतिरिक्त पेंशन मिलती हो, तो गणक में दोनों का जोड़ भरें।
  • पुराने वेतनमान के पेंशनर: जो पेंशनर अब भी छठे या पाँचवें वेतनमान में हैं, उनकी DR अलग दर पर है (262% और 483%, 1 जनवरी 2026 से); यह गणक उनके लिए नहीं है। देखें: DA पन्ने पर पुराने वेतनमान।

उदाहरण: मूल पेंशन ₹16,900

DR 58% से 60% (01.01.2026 से); राशि ₹ में, हर महीने

  1. DR 60% ₹10,140
  2. DR 58% ₹9,802
  3. हर महीने का अंतर ₹338
  4. मान लीजिए 3 महीने की पेंशन पुरानी दर से मिली338 × 3 ₹1,014

स्रोत: वित्त विभाग, राजस्थान सरकार — F.12(8)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 23.04.2026 · पृ. 1–2 · पूरा स्रोत ख

पेंशनरों की DR का पूरा इतिहास: DA पन्ने पर DR तालिका।

ध्यान रखें: इस हिसाब में क्या नहीं है

  • परिवीक्षा: परिवीक्षाधीन प्रशिक्षु को नियत पारिश्रमिक मिलता है, DA नहीं; इसलिए उन महीनों का एरियर भी नहीं। एरियर उसी महीने से गिनें जिससे नियमित वेतन शुरू हुआ। पहले से नियमित कर्मचारी ने परिवीक्षा में पुराने पद का वेतन चुना हो (अनुसूची-IV, टिप्पणी 6), तो अपनी वेतन पर्ची देखें।
  • सेवानिवृत्ति या मृत्यु: एरियर की अवधि में या उसके बाद सेवानिवृत्त या दिवंगत हुए कर्मचारी का एरियर कैसे मिलेगा, यह इन आदेशों में नहीं लिखा; अपने DDO से पूछें।
  • अधूरे महीने: गणक पूरे महीनों का हिसाब देता है। महीने के बीच से वेतन बदला हो (नियुक्ति, पदोन्नति, परिवीक्षा पूरी होना, बिना वेतन की छुट्टी), तो उस महीने की राशि अलग हो सकती है।
  • GPF का ब्याज और आयकर: GPF में जमा एरियर पर मिलने वाला ब्याज, और आयकर, इस हिसाब में नहीं हैं।
  • पुराने वेतनमान: छठे या पाँचवें वेतनमान वालों का DA (और उनके पेंशनरों की DR) अलग दर और अलग आधार पर है: DA पन्ने पर देखें।
  • पेंशनर, कुछ खास हालात: दोबारा नौकरी करते समय, या एक से ज़्यादा पेंशन मिलने पर, DR के अलग नियम हैं (आदेश का बिंदु (v)); वे इस हिसाब में नहीं हैं।

हिसाब के नियम विस्तार से: गणना का तरीका। कोई गलती दिखे तो हमें बताएँ।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

60% DA का एरियर कितना बना?

जनवरी–अप्रैल 2026 के 4 महीनों में वेतन के साथ 58% DA ही मिला था। हर महीने 60% और 58% DA का अंतर एरियर है: Level 10, सेल 1 (मूल वेतन ₹33,800) पर हर महीने ₹676, कुल ₹2,704, GPF में। आपके सेल पर राशि अलग होगी: ऊपर गणक में देखें।

DA का एरियर नकद मिलता है या GPF में?

25.10.2021 से 23.04.2026 तक के हर आदेश में एरियर GPF खाते में जमा हुआ: 1 जनवरी 2004 से पहले नियुक्त कर्मचारियों का GPF में; 1 जनवरी 2004 या उसके बाद नियुक्त का GPF-2004 में; स्वायत्त संस्था, सार्वजनिक उपक्रम (PSU), बोर्ड या निगम आदि के कर्मचारियों का GPF-SAB में। उससे पहले, 27.03.2020 तक के आदेशों में, अंशदायी पेंशन योजना (CPS) वाले कर्मचारियों को एरियर GPF में नहीं, सीधे दिया गया था। एरियर की अवधि में या उसके बाद सेवानिवृत्त या दिवंगत हुए कर्मचारियों के बारे में इन आदेशों में कुछ नहीं लिखा; उनके लिए अपने DDO से पूछें।

1 जुलाई 2026 की DA किस्त का एरियर कितना मिलेगा?

1 जुलाई 2026 की DA किस्त: 21 अक्टूबर 2026 की हमारी जाँच तक राज्य का आदेश नहीं आया था (वित्त विभाग की आदेश-सूची), और केंद्र की घोषणा भी नहीं मिली थी (व्यय विभाग की DA सूची में कोई नया आदेश नहीं था)। इसलिए वेतन में अभी 60% DA ही मिल रहा है। पिछले आदेशों में जुलाई की किस्त 1 जुलाई से लागू हुई, और बीच के महीनों का अंतर आदेश के अनुसार मिला। आदेश आने तक हम कोई अनुमान नहीं लगाते। आदेश आने पर उसे पढ़कर यह गणक उसी आदेश की दर और एरियर के महीनों से अपडेट किया जाएगा।

क्या परिवीक्षा (Probation) के महीनों का DA एरियर मिलता है?

परिवीक्षाधीन प्रशिक्षु को नियत पारिश्रमिक मिलता है, DA नहीं; इसलिए उन महीनों का एरियर नहीं बनता। परिवीक्षा एरियर के बीच में पूरी हुई हो, तो गणक में "हर महीने का मूल वेतन अलग भरें" खोलें और नियत पारिश्रमिक वाले महीनों में 0 लिखें (उदाहरण)। पहले से नियमित कर्मचारी परिवीक्षा में पुराने पद का वेतन चुन सकते हैं (अनुसूची-IV, टिप्पणी 6); तब वेतन पर्ची देखें, और जिन महीनों में DA मिला उनमें वही मूल वेतन लिखें। देखें: परिवीक्षा में सैलरी।

पेंशनरों को DR का एरियर कैसे मिलता है?

25.10.2021 से हर DR आदेश में लिखा है कि नई दर का नकद भुगतान लागू तारीख से ही होगा। इसलिए लागू तारीख वाले महीने से (जैसे जनवरी 2026 से) जितने महीनों की पेंशन पुरानी दर से मिली, आदेश की तारीख के बाद वाली भी, उनका अंतर नकद मिलता है, GPF में नहीं। आदेश में एरियर के महीने नहीं लिखे, इसलिए गणक में "पेंशनर" चुनकर वे महीने भरें। देखें: पेंशनरों का हिसाब।

पुराने आदेश का एरियर कैसे देखें, जैसे GPF पासबुक मिलाने के लिए?

गणक में "किस तारीख की DA किस्त" से वह आदेश चुनें, और Level व सेल वही चुनें जो उस आदेश के एरियर वाले महीनों में थे। सालाना वेतन-वृद्धि से सेल आगे बढ़ता है (और पदोन्नति हुई हो तो Level भी बदलता है), इसलिए पुराने आदेश के लिए आज वाला सेल शायद सही न हो। तालिका 1 में हर आदेश के एरियर के महीने लिखे हैं।

आगे देखें

इस पन्ने के स्रोत

दरें, तारीखें और एरियर के महीने वित्त विभाग, राजस्थान सरकार के आदेशों से हैं; हर आदेश उसी की PDF से जुड़ा है।

सभी स्रोत: वित्त विभाग, राजस्थान सरकार

  1. क: कर्मचारियों के DA आदेश (2018–2026), हर आदेश का एरियरF.6(3)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 23.04.2026 · पृ. 1 · राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) — आदेश 23.04.2026F.6(3)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 03.10.2025 · पृ. 1 · राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) — आदेश 03.10.2025F.6(3)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 01.04.2025 · पृ. 1 · राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) — आदेश 01.04.2025F.6(3)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 24.10.2024 · पृ. 1 · राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) — आदेश 24.10.2024F.6(3)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 14.03.2024 · पृ. 1 · राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) — आदेश 14.03.2024F.6(3)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 31.10.2023 · पृ. 1 · राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) — आदेश 31.10.2023F.6(3)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 25.03.2023 · पृ. 1 · राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) — आदेश 25.03.2023F.6(3)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 28.09.2022 · पृ. 1 · राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) — आदेश 28.09.2022F.6(3)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 30.03.2022 · पृ. 1 · राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) — आदेश 30.03.2022F.6(3)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 25.10.2021 · पृ. 1 · राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) — आदेश 25.10.2021F.6(3)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 27.03.2020 · पृ. 1 · राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) — आदेश 27.03.2020F.6(3)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 22.02.2019 · पृ. 1 · राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) — आदेश 22.02.2019F.6(3)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 10.09.2018 · पृ. 1 · राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) — आदेश 10.09.2018F.6(3)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 23.03.2018 · पृ. 1 · राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) — आदेश 23.03.2018F.6(3)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 10.04.2023 · पृ. 1 · महंगाई भत्ता आदेश दिनांक 25.03.2023 के बिन्दु 5 (नकद भुगतान की तिथि) में संशोधन
  2. ख: पेंशनरों के DR आदेश (2018–2026)F.12(8)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 23.04.2026 · पृ. 1–2 · राज्य पेंशनरों को महंगाई राहत (DR) — आदेश 23.04.2026F.12(8)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 03.10.2025 · पृ. 1–2 · राज्य पेंशनरों को महंगाई राहत (DR) — आदेश 03.10.2025F.12(8)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 01.04.2025 · पृ. 1–2 · राज्य पेंशनरों को महंगाई राहत (DR) — आदेश 01.04.2025F.12(8)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 24.10.2024 · पृ. 1–2 · राज्य पेंशनरों को महंगाई राहत (DR) — आदेश 24.10.2024F.12(8)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 14.03.2024 · पृ. 1–2 · राज्य पेंशनरों को महंगाई राहत (DR) — आदेश 14.03.2024F.12(8)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 31.10.2023 · पृ. 1–2 · राज्य पेंशनरों को महंगाई राहत (DR) — आदेश 31.10.2023F.12(8)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 25.03.2023 · पृ. 1–2 · राज्य पेंशनरों को महंगाई राहत (DR) — आदेश 25.03.2023F.12(8)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 28.09.2022 · पृ. 1–2 · राज्य पेंशनरों को महंगाई राहत (DR) — आदेश 28.09.2022F.12(8)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 30.03.2022 · पृ. 1–2 · राज्य पेंशनरों को महंगाई राहत (DR) — आदेश 30.03.2022F.12(8)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 25.10.2021 · पृ. 1–2 · राज्य पेंशनरों को महंगाई राहत (DR) — आदेश 25.10.2021F.12(8)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 27.03.2020 · पृ. 1–2 · राज्य पेंशनरों को महंगाई राहत (DR) — आदेश 27.03.2020F.12(8)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 22.02.2019 · पृ. 1–2 · राज्य पेंशनरों को महंगाई राहत (DR) — आदेश 22.02.2019F.12(8)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 10.09.2018 · पृ. 1–2 · राज्य पेंशनरों को महंगाई राहत (DR) — आदेश 10.09.2018F.12(8)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 23.03.2018 · पृ. 1–2 · राज्य पेंशनरों को महंगाई राहत (DR) — आदेश 23.03.2018
  3. ग: DA और DR पर रोक (01.01.2020 – 30.06.2021)F.6(3)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 15.07.2021 · राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) — आदेश 15.07.2021F.12(8)FD(Rules)/2017 (नई विंडो में खुलता है), 15.07.2021 · राज्य पेंशनरों को महंगाई राहत (DR) — आदेश 15.07.2021
  4. ङ: पुराने वेतनमान के पेंशनरों की DRF.12(3)FD(Rules)/2013 (नई विंडो में खुलता है), 03.06.2026 · छठे वेतन आयोग वाले पेंशनरों को महंगाई राहत 257% से 262%F.12(3)FD/Rules/2013 (नई विंडो में खुलता है), 03.06.2026 · पाँचवें वेतन आयोग वाले पेंशनरों को महंगाई राहत 474% से 483%

आंकड़े जाँचे: · आख़िरी आदेश: · यह पन्ना लोकेश राठोर ने जाँचा: