गलती बताएँ या संपर्क करें

कोई आंकड़ा, दर या बात गलत लगे, तो नीचे लिखकर भेजें। हो सके तो सही आंकड़ा और उस आदेश का क्रमांक व तारीख भी लिखें — इससे जाँच जल्दी होती है।

अंतिम बदलाव: · साइट के मुख्य पन्ने लोकेश राठोर ने जाँचे:

गलती बताएँ फ़ॉर्म

क्या गलत लगा और सही क्या होना चाहिए। अधिकतम 1,300 अक्षर।

पन्ने का पता (URL) या नाम, जैसे "Level 10" या "DA"। जिस पन्ने से आप यहाँ आए, उसका पता पहले से भरा हो सकता है — चाहें तो बदलें।

आपके बारे में (चाहें तो)

तभी लिखें जब आप चाहते हों कि ज़रूरत पड़ने पर हम आपसे पूछ सकें।

कर्मचारी ID, बैंक खाता, आधार या PAN जैसी निजी जानकारी न लिखें।

हम क्या रखते हैं

आपका संदेश, पन्ने का पता, और (अगर आपने दिए) नाम व संपर्क — साथ में भेजने का समय और ब्राउज़र का प्रकार (जैसे "Chrome Android")। संदेशों वाली फ़ाइल में आपका IP पता नहीं रखा जाता (सर्वर के सामान्य लॉग में हर अनुरोध का IP पता दर्ज होता है — देखें सर्वर लॉग)। 12 महीने से पुराने संदेश अपने-आप हटाए जाते हैं (नया संदेश आने पर होने वाली सफ़ाई में, दिन में ज़्यादा से ज़्यादा एक बार), और आपके कहने पर पहले भी। हटाया गया संदेश सर्वर के रोज़ के बैकअप की पुरानी कॉपियों में ज़्यादा से ज़्यादा लगभग 6 महीने और रह सकता है। कोई ईमेल अपने-आप नहीं भेजा जाता। विस्तार: गोपनीयता।

ईमेल से

फ़ॉर्म सबसे आसान तरीका है, पर आप ईमेल भी कर सकते हैं:

ईमेल: contact@sarkarivetan.com

ईमेल लिखें

जवाब देने का कोई तय समय हम नहीं बता सकते। गलती पक्की होने पर उसे ठीक करके सुधार पन्ने पर तारीख के साथ दर्ज किया जाता है।

ध्यान दें

  • यह साइट सरकारी नहीं है। वेतन, एरियर या कटौती की शिकायत के लिए अपने आहरण-वितरण अधिकारी (DDO) या कोषालय से संपर्क करें — हम आपके वेतन में कुछ नहीं बदल सकते।
  • हम ईमेल या फ़ॉर्म पर किसी एक व्यक्ति की सैलरी का अलग से हिसाब नहीं बनाते, न कानूनी सलाह देते हैं। अपना हिसाब वेतन गणक में खुद देखें।